जमशेदपुर, अप्रैल 1 -- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की गोविंदपुर शाखा का 38वां सम्मेलन सोमवार को छोटा गोविंदपुर में संम्पन्न हुआ। सचिव श्रवण कुमार और सह सचिव मनीकांत सिंह चुने गये हैं। नव निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत लोकल काउंसिल सचिव जयशंकर प्रसाद ने माला पहनकर किया। इससे पूर्व झंडोत्तोलन के साथ सम्मेलन की शुरुआत हुई। सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए वरिष्ठ नेता आरएस राय ने देश कि मौजूदा राजनीति पर चर्चा करते हुए आरोप लगाया कि केन्द्र की मौजूदा सरकार जन विरोधी है। इस सरकार में मध्यवर्गीय परिवारों का जीना मुहाल है। इसलिए इसके खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने की जरूरत है। पूर्व जिला सचिव शशि कुमार ने सभी साथियों को 38वें शाखा सम्मेलन एवं पार्टी की 100वीं वर्षगांठ की शुभकामनाएं दीं। फिर भाकपा के 100 साल के इतिहास को संक्षेप में रखा। उन्होंने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.