सीतामढ़ी, नवम्बर 8 -- शिवहर। सीएम नीतीश कुमार शुक्रवार को शिवहर समाहरणालय मैदान में जदयू प्रत्याशी श्वेता गुप्ता के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर बिहार का तेजी से विकास कर रही है। बिहार का हर क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है। क्योंकि केंद्र सरकार का बिहार सरकार को हर स्तर पर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि 2024 के बजट में बिहार को विशेष आर्थिक सहायता के रूप में सड़क, उद्योग, पर्यटन एवं बाढ़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त राशि उपलब्ध कराई गई। वहीं, फरवरी 2025 के बजट में बिहार में मखाना बोर्ड सहित अन्य सुविधा उपलब्ध कराई गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को नौकरी में 35 फ़ीसदी आरक्षण दिया गया। महिलाओं के विकास के लिए काफी काम किया गया है। सरकार सभी तबकों के विकास के लिए कार्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.