रायबरेली, मार्च 19 -- रायबरेली। भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) की ओर से कलेक्ट्रेट में केन्द्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए प्रदर्शन किया गया। साथ ही मांगों को लेकर प्रधानमंत्री व वित्त मंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया है कि बजट से पूर्व मजदूर संघ की ओर से दिए गए सुझावों पर पूरी तरह से अमल नहीं किया गया है। बजट में ईपीएस 95 के पेंशनर्स को कोई राहत नहीं दी गई है। वहीं आंगनबाड़ी, आशा व असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की उपेक्षा तथा एलआईसी में शत्-प्रतिशत निवेश की अनुमति देने पर आक्रोश जताया गया है। साथ ही 6 सूत्रीय मांग पत्र सौंपकर इनको अमल में लाने की मांग की गई है। इस मौके पर चन्द्र मोहन सिंह, जितेन्द्र सिंह, यज्ञ नारायण तिवारी, सुधीर, हसीना, ज्ञानेन्द्र, राकेश, धनश्याम आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.