औरंगाबाद, फरवरी 17 -- प्रथम पाली सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक वहीं दूसरी पाली 2 बजे से 5:15 बजे तक होगी परीक्षा फोटो- 16 फरवरी एयूआर 70 कैप्शन- सोमवार को औरंगाबाद कलेक्ट्रेट स्थित योजना भवन में बैठक करते एसडीओ संतन कुमार सिंह औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मैट्रिक परीक्षा को लेकर औरंगाबाद कलेक्ट्रेट स्थित योजना भवन में सोमवार को बैठक हुई। सदर एसडीओ संतन कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कई निर्देश दिए गए। सदर एसडीओ ने निर्देशित किया कि परीक्षा कार्य में प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल, केंद्राधीक्षक एवं वीक्षक सुबह आठ बजे अनिवार्य रूप से अपने परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित रहना सुनिश्चित करेंगे। प्रथम पाली सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक वहीं दूसरी पाली 2 बजे से 5:15 बजे तक परीक्षा संचालित किए जाएंगे। प्रथम ...