बलिया, फरवरी 7 -- केन्द्रों के निरीक्षण में मिली कमियां दूर करने की हिदायत बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। यूपी बोर्ड परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर प्रशासनिक तैयारी तेज हो गई है। डीएम मंगला प्रसाद सिंह के निर्देश पर अधिकारी उन विद्यालयों का निरीक्षण कर वहां की तैयारियों को परख रहे हैं, जिन्हें परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। इसी क्रम में तीन विद्यालयों में कमियां मिलने पर जिला विद्यालय निरीक्षक देवेन्द्र गुप्त ने उन्हें तय समय से पहले दुरूस्त करने के निर्देश दिए हैं। चेताया है कि ऐसा नहीं होने पर सम्बंधित विद्यालय प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई को लिखा जाएगा। गांधी इंटर कालेज सिकंदरपुर के निरीक्षण में पाया गया कि विद्यालय भवन के परिसर में तीन गेट हैं। इनमें एक मुख्य प्रवेश गेट है, जबकि एक गेट ग्राउंड में है, जो बंद रहता है। एक छोटा गेट प्राइमर...