सोनभद्र, जनवरी 2 -- डाला, हिन्दुस्तान संवाद। समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव गोड़ के नेतृत्व में खनन व्यवसायियों ने शुक्रवार को दिल्ली में केन्द्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया से मिलकर बंद खदानों को चालू कराए जाने की मांग की। केंद्रीय मंत्री ने जल्द खदानों को चालू होने का आश्वासन दिया। बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में हुए खनन हादसे के बाद खान सुरक्षा निदेशालय वाराणसी ने 37 खदानों का संचालन बंद कर दिया। इससे परेशान खनन व्यवसायियों ने समाज कल्याण राज्य मंत्री के साथ दिल्ली पहुंचकर केंद्रीय मंत्री से मिलकर उन्हें समस्याओं से अवगत कराया, केंद्रीय मंत्री ने गंभीरता से लिया। समाज कल्याण राज्य मंत्री ने कहा कि खनन उद्योग को सुचारू रूप से चलाए जाने को लेकर सार्थक वार्ता हुई है। डाला बिल्ली मारकुंडी क्रशर आनर्श एसोशिएशन अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया...