सिमडेगा, अक्टूबर 17 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिमडेगा में शुक्रवार को केन्द्रीय विद्यालय संगठन के रांची संभाग के पदाधिकारियों ने विदयालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में सहायक आयुक्त सुजाता मिश्रा, दीपांकर सेनापति, प्रभा चांद और वीणा तिर्की उपस्थित थी। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यालय की शैक्षणिक, प्रशासनिक, भौतिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों की प्रगति का मूल्यांकन करना तथा पीएम श्री योजना के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करना था। निरीक्षण के दौरान प्रातःकालीन सभा का अवलोकन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने अनुशासित रूप से प्रार्थना, विचार, समाचार और राष्ट्रीय गीत और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कक्षाओं के निरीक्षण में पाया गया कि शिक्षक शिक्षण प्रक्रिया में स्मार्ट क्लास और डिजिटल उपकरणों ...