बोकारो, जुलाई 26 -- गोमिया। केन्द्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के क्यूसीआई के प्रतिनिधिमंडल द्वारा विद्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण की शुरुआत प्रार्थना सभा से की गई जहां दीप प्रज्वलित किया गया। प्राचार्य डॉ बीआर डे ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। स्वागत गीत एवं विशेष आसामी नृत्य प्रस्तुत किया गया। प्राचार्य ने विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। वहीं निरीक्षण की मुख्य अतिथि क्यूसीआई की डायरेक्टर गीतिका शर्मा ने निरीक्षण का उद्देश्य बताया। इसके साथ ही साथ बच्चों को अच्छे से पठन-पाठन करने का निर्देश दिया। निरीक्षण दल के विभिन्न सदस्यों ने कक्षाओं में पठन-पाठन, विभिन्न प्रयोगशालाओं एवं सभी विभागों का निरीक्षण किया। तदुपरांत शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अलग-अलग संवाद किया। निरी...