गुमला, अप्रैल 30 -- गुमला, संवाददाता । रांची संभाग के विभिन्न विद्यालयों में आयोजित 54वीं केंद्रीय विद्यालय संगठन रांची संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता-2025 में केंद्रीय विद्यालय गुमला के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक हासिल कर विद्यालय के साथ-साथ जिले का नाम भी रौशन किया। प्रतियोगिता में गुमला की टीम खो-खो अंडर-14 औरअंडर-17 बालिका टीमों ने स्वर्ण पदक, ताइक्वांडो अंडर-17 बालिका वर्ग में एक स्वर्ण पदक और ताइक्वांडो अंडर-14 बालक वर्ग में दो कांस्य पदक जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में चयनित छात्र अब केविसं की 54वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता 2025-26 में भाग लेंगे। खो-खो अंडर-14 बालिका वर्ग की टीम पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में तथा ताइक्वांडो अंडर-17 बालिका वर्ग की प्रतिभागी शानवी साहु बेंगलुरू में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.