सीतामढ़ी, अप्रैल 19 -- सीतामढ़ी। शारीरिक व स्वास्थ्य शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए केन्द्रीय विद्यालय जवाहर नगर सुतिहारा के शारीरिक शिक्षक रोहित कुमार सिंह को केन्द्रीय विद्यालय संगठन पटना संभाग द्वारा सम्मानित किया गया है। केन्द्रीय विद्यालय संगठन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय खेल-कूद प्रतियोगिता सत्र 2024-25 में केन्द्रीय विद्यालय सुतिहारा के छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन कर 17 मेडल एवं नगद पुरस्कार जीतने में कामयाब हुए थे। इस उपलब्धि के लिए शारीरिक शिक्षक श्री सिंह को केन्द्रीय विद्यालय संगठन के क्षेत्रीय कार्यालय के उपायुक्त अनुराग भटनागर एवं सहायक उपायुक्त पूर्णेन्दु मंडल द्वारा प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.