लखनऊ, मई 21 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता इनर व्हील क्लब ऑफ लखनऊ (जिला 312) ने केंद्रीय विद्यालय अलीगंज में बुधवार को सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण शिविर का आयोजन किया। इस अभियान के तहत 112 स्कूली छात्राओं को एचपीवी वैक्सीन की पहली डोज दी गई। जिससे छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी जान लेवा बीमारी से बचाव मिलेगा। दूसरी डोज छःमहीने के अंतराल में फिर से दी जाएगी। मुख्य अतिथि इनरव्हील क्लब की पूर्व डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन अलका बंसल ने शिविर का उद्घाटन किया। सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण शिविर प्रोजेक्ट अध्यक्ष संगीता मित्तल और सचिव कविता अग्रवाल के नेतृत्व में पूरा हुआ। संगीता मित्तल ने बताया कि क्लब पहले ही 186 बालिकाओं का टीकाकरण कर चुका था। आज इसी श्रृंखला में 112 बालिकाओं का और टीकाकरण किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय विद्यालय की डिप्टी कमिश्नर व प्रिंसिपल सोना ...