महाराजगंज, जनवरी 14 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने जिले के लोगों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी है। कहा कि यह पावन पर्व नई ऊर्जा, उमंग और सकारात्मकता का प्रतीक है। तिल-गुड़ की मिठास और सूर्य की नव ऊर्जा सभी के जीवन को सदा रोशन करे। उन्होंने कहा कि इस पर्व के माध्यम से हमें विकास की नई ऊंचाइयों को छूने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब सभी नागरिक मिलकर प्रयास करेंगे, तभी हमारा देश हर क्षेत्र में प्रगति कर सकेगा। उन्होंने इस पर्व के माध्यम से समाज में सामूहिकता और समरसता की भावना को प्रबल करने की अपील की। उन्होंने मकर संक्रांति को जीवन में सकारात्मक बदलाव और उन्नति का संदेशवाहक बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.