रांची, मार्च 1 -- नामकुम, संवाददाता। केंद्रीय महावीर मंडल नामकुम की बैठक शनिवार को अखड़ा स्थल नामकुम बाजार में आयोजित की गई। कार्यक्रम में केंद्रीय महावीर मंडल रांची के पूर्व अध्यक्ष जय सिंह यादव बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे। मंडल की ओर से यादव को चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया गया। बैठक में इस वर्ष भी छह अप्रैल को रामनवमी मनाने का निर्णय लिया गया और पूजा के दौरान आनेवाली समस्याओं के समाधान का निर्णय लिया गया। मुख्य अतिथि जय सिंह यादव ने केंद्रीय महावीर मंडल नामकुम के अध्यक्ष के रूप में मनोज कुमार सिंह के नाम की घोषणा की। मुख्य संरक्षक के रूप में विधायक राजेश कच्छप, सांसद सह केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, जय सिंह यादव, विधायक सुरेश बैठा, संरक्षक कर्नल संजय श्रीवास्तव, दीपक ओझा, सीता लकड़ा, अनिता तिर्की, रामानंद पांडेय, आरती कुजूर, मदन सिंह, किरण सांगा,...