गिरडीह, जनवरी 2 -- देवरी, प्रतिनिधि। कोडरमा की सांसद सह केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी एवं जमुआ की विधायक मंजु कुमारी बुधवार देर शाम देवरी के मानिकबाद गांव पहुंची। दोनों ने पिछले दिनों राजधनवार के नकटीटांड़ गांव में पीट-पीट कर मारे गए युवक कमलेश सिंह के परिजनों से मिलकर ढाढस बंधाते हुए उन्हें सांत्वना दी। केंद्रीय मंत्री ने इस आपराधिक घटना की निंदा करते हुए हत्या कांड में संलिप्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उचित सजा दिलवाने की बात कही। मौके पर बमशंकर उपाध्याय, विक्की उपाध्याय, मुंशी सिंह, सुमन उपाध्याय, राजकुमार सिंह, भानु शर्मा आदि लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.