गोपालगंज, मार्च 23 -- थावे। एक संवाददाता केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने रविवार को अहले सुबह थावे दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना की। वे गृह मंत्री अमित शाह के 30 मार्च को गोपालगंज आगमन को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लेने आए थे। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा से देश की सुख-समृद्धि और जनता के कल्याण की प्रार्थना की। पूजा-अर्चना के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास इस समय कोई ठोस मुद्दा नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति कर रहा है। विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। इस मौके पर बैकुंठपुर के पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गिरि उर्फ मंटू गिरि, अनिकेत सिंह, पूर्वी भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष शैलेश तिवारी सहित जिले के कई भाजपा कार्यकर्ता ...