बिहारशरीफ, नवम्बर 27 -- राजगीर, निज संवाददाता। आयुध निर्माणी परिसर के पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय में तीन दिवसीय जोड़ो ज्ञान कार्यशाला का समापन गुरुवार को हो गया। पटना संभाग के विभिन्न केन्द्रीय विद्यालयों के 55 प्राथमिक शिक्षकों ने इसमें भाग लिया। उन्होंने गणित पढ़ाने की नयी और प्रभावी तरीके का प्रशिक्षण दिया गया। जोड़ो ज्ञान एजुकेशन की संसाधिका पूजा व ऋतु ने बताया कि गणित को सरल, रोचक व सार्थक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों तक पहुंचाएं। संस्थान कई वर्षों से गणित और विज्ञान के क्षेत्र में नवीन विधियां विकसित करने पर कार्य कर रहा है। यह पहल बच्चों के अनुभवों, गतिविधियों पर आधारित शिक्षा को बढ़ावा देती है। समापन समारोह में प्राचार्य विवेक किशोर ने दोनों संसाधिकाओं व प्रतिभागियों को धन्यवाद दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...