घाटशिला, अप्रैल 15 -- बंदगांव। पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड की कराईकेला थाना क्षेत्र के हुड़गदा पंचायत की लाल बाजार गांव के समीप दस फीट गहरे केनाल में एक टैक्टर गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। घटना सोमवार देर रात की है। बताया जाता है कि हुड़गदा गांव के रासीसाई टोला निवासी 20 वर्षीय बुधु बोदरा व 22 वर्षीय भागीरथी गोप गांव के ही एक व्यक्ति का बिना डाला वाला ट्रैक्टर लेकर चला रहे थे। इसी बीच लालबाजार के समीप स्थित केनाल के पास उनके ट्रैक्टर का नियंत्रण बिगड़ गया इससे ट्रैक्टर समेत दोनों दस फीट गहरे केनाल में जा गिरे। घटना के दौरान ट्रैक्टर से दबने के कारण ही दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से दोनों के शव को ट्रैक्टर के नीचे निकालकर चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल लाया गया। घटना की सूचना पाकर कराईकेला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.