मधुबनी, जनवरी 9 -- मधुबनी । निगम क्षेत्र की तीनों केनाल के पक्कीकरण के बाद जहां शहरवासियों को छोटे वाहनों और पैदल राहगीरों के लिए आवागमन की नई सुविधा मिली है, वहीं केनाल के दोनों ओर बची शेष भूमि अब एक बड़े अवसर के रूप में सामने आई है। यह भूमि वेंडर्स के लिए अत्यंत उपयोगी साबित हो सकती है, लेकिन अब तक इसके सुनियोजित उपयोग को लेकर कोई ठोस योजना नहीं बनाई गई है। परिणामस्वरूप कई स्थानों पर लोग इस जमीन पर अवैध कब्जा करने लगे हैं और गंदगी व झाड़-झंखाड़ बढ़ते जा रहे हैं। यदि नगर निगम ने समय रहते हस्तक्षेप नहीं किया, तो भविष्य में इस भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराना एक बड़ी चुनौती बन सकता है। वर्तमान में शहर की स्थिति यह है कि मुख्य सड़कों और चौक-चौराहों के किनारे अस्थायी रूप से लगने वाली दुकानों और सब्जी मंडियों के कारण यातायात व्यवस्था चरमरा गई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.