मेरठ, फरवरी 13 -- महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में कैनरा बैंक ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। बैंक की सीईडी (सेंटर फॉर एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट) इकाई के अंतर्गत आरसेटी जेल चूँगी में एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बैंक ने उन बैंक सखियों को प्रोत्साहित किया, जिन्होंने बैंकिंग सेवाओं के प्रचार-प्रसार और ग्रामीण विकास में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। सम्मान और प्रोत्साहन कार्यक्रम के दौरान विभिन्न ग्रामों की पांच सर्वश्रेष्ठ बैंक सखियों को सिलाई मशीनें भेंट की। यह मशीनें उन्हें स्वरोजगार के अतिरिक्त अवसर प्रदान करने और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से दी गई हैं। मुख्य अतिथि केनरा बैंक के एजीएम बिबिन मोहन रहे। कार्यक्रम में एलडीएम राकेश कुमार खन्ना और नाबार्ड की डीडीएम भावना जैन विशेष रूप से उपस्थित रही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.