मथुरा, नवम्बर 15 -- केनरा बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन का राष्ट्रीय सम्मेलन विशाखापटनम में सम्पन्न हुआ। इसमें के रवि कुमार को महासचिव एवं मथुरा के भूपेन्द्र सिंह को क्षेत्रीय सचिव चुना गया। चुनाव में आगरा अंचल से अंकित सहगल को संयुक्त महासचिव, अतुल सिंह, सौरभ शर्मा को उप महासचिव, रविकांत अंग्रिश को सहायक महासचिव, भूपेंद्र सिंह को मथुरा का क्षेत्रीय सचिव चुना गया। सम्मेलन में मथुरा से अरविंद त्रिपाठी, जीतू दिवाकर, निखिल, अनिरुद्ध, शोभजीत, प्रमोद, भंवर लाल, रचित, अनुज, विनोद, मीनल, सौरभ ने भाग लिया। सम्मेलन में महासचिव के. रवि कुमार ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के युग में होने वाले बदलावों के लिए सभी को तैयार रहना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...