देवघर, मार्च 7 -- देवघर,प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के केनमनकाठी गांव में गुरुवार को श्रीश्री 1008 राम पंचमुखी रुद्र दरबार सह हनुमान प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को गुरुवार को कलश शोभा यात्रा निकाली गयी। इस कलश यात्रा में 211 कुंवारी कन्याएं व महिलाएं शामिल हुई। मौके पर राम पंचमुखी रुद्र दरबार से सभी महिलाएं व कन्याएं गांव के निकट डढ़वा नदी पहुंची, जहां आचार्य ने विधि-विधान से पूजा अर्चना किया। उसके बाद कलश यात्रा में शामिल सभी कन्याओं व महिलाओं ने कलश में जल भरकर माथे पर लेकर महायज्ञ स्थल तक पहुंचकर वहां पर कलश को रखा। हनुमान प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ 6 मार्च से शुरु होकर 11 मार्च तक चलेगी। प्रथम दिन कलश यात्रा के बाद पंचांग पूजा,मानस पाठ व राम कथा आयोजित की गयी। वहीं दूसरे दिन से लेकर चौथे दिन तक मानस पाठ व राम कथा का वाचन किया ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.