चक्रधरपुर, मई 20 -- चक्रधरपुर।चक्रधरपुर प्रखंड के केनके गांव में पत्नी ने अपने ही पति को धारधार हथियार से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय संजय सिजुई मंगलवार की सुबह अपने घर से बाहर निकल रहा था। तभी उसकी पत्नी चांदमुनी सिजुई ने धारदार हथियार से उसके गर्दन तथा कंधा में जोरदार प्रहार किया। जिससे संजय सिजुई गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गया और चिल्लाने लगा। जिसके बाद उसके चाचा और दीदी ने उसे उठाकर अनुमंडल अस्पताल पहुचाया। जहा उसका प्राथमिक उपचार किया गया। संजय सिजुई ने बताया कि उसकी पत्नी से किसी प्रकार का विवाद नहीं हुआ था। पत्नी की मानसिक हालत ठीक नही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...