प्रयागराज, जुलाई 29 -- प्रयागराज। गंगा धीमी पड़ीं तो अब यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। नैनी में यमुना का जलस्तर लगभग आठ सेमी प्रति घंटा बढ़ रहा है। फाफामऊ में गंगा का जलस्तर बढ़ने की गति पहले से धीमी पड़ी है। बताया जा रहा है कि केन, बेतवा और चंबल का पानी प्रयागराज पहुंचने पर मंगलवार सुबह आठ बजे से नैनी में यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा। सुबह आठ बजे तक फाफामऊ में गंगा चार सेमी प्रति घंटा की गति से बढ़ रही थीं, वहीं यमुना में सोमवार सुबह आठ बजे से मंगलवार सुबह आठ बजे तक औसत बढ़ने रफ्तार चार सेमी से कम रही। सिंचाई विभाग बाढ़ प्रखंड के कंट्रोल रूम के अनुसार मंगलवार दोपहर फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 81.38 मीटर और छतनाग में 80.76 मीटर रहा। नैनी में यमुना का जलस्तर 81.76 मीटर दर्ज किया गया। सिंचाई विभाग के इंजीनियरों का कहना है कि गंगा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.