देहरादून, फरवरी 23 -- केदारपुरम में जल्द ही डॉग शेल्टर बनाया जाएगा। सोमवार को मेयर सौरभ थपलियाल ने केदारपुर स्थित एबीसी (एनिमल बर्थ कंट्रोल) सेंटर के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को डॉग शेल्टर के लिए भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कांजी हाउस गौशाला का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं और निर्माण कार्यों की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान मेयर ने एबीसी सेंटर में डॉग शेल्टर का निर्माण उच्चतम न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप उसका निर्माण शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। वर्तमान में यहां डॉग कैनल की क्षमता 72 है, जिसे बढ़ाकर 300 करने को भी कहा। साथ ही अति आक्रामक किस्म के डॉग को सुरक्षित रखने की व्यवस्था भी विकसित करने की बात कही। एबीसी सेंटर में तैयार उच्च गुणवत्ता वाले ऑपरेशन थिएटर का निरीक्षण करते हुए महापौर ने संतोष व्यक्त कि...