रुद्रप्रयाग, मई 31 -- Chardhma Yatra: केदारनाथ यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर टिकटों की कालाबाजारी रोकने के लिए रुद्रप्रयाग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी यात्रियों को फर्जी आधार कार्ड और ओवररेटिंग के जरिए ठग रहे थे। पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता हिमांशु राय अग्रवाल, निवासी भोपाल मध्य प्रदेश ने गुप्तकाशी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनसे और उनकी पत्नी से 25000 प्रति व्यक्ति के हिसाब से कुल 50000 वसूल कर फर्जी टिकट दिए गए। जबकि फर्जी आधार कार्ड पर उनकी फोटो लगाकर यात्रा करने को कहा गया। शिकायत पर पुलिस ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू की। साथ ही गुप्तकाशी थाना में मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण, सुरागरसी और पतारसी के माध्यम से आरोपियों को श्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.