रुद्रप्रयाग, सितम्बर 1 -- उत्तराखंड में मौसम का तांडव लगातार लोगों की जान ले रहा है। सोमवार सुबह केदारनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा हो गया। सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच मुनकटिया में यात्रियों से भरे वाहन पर पत्थर गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, जनपद रुद्रप्रयाग में आज प्रातःकाल मैक्स बोलेरो वाहन मुनकटिया लैंडस्लाइड जोन के कोने पर ऊपर से एक बड़ा पत्थर आने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में कुल 11 सवारियां थी, जिसमें से 2 व्यक्तियों की मौत हो गई और 3 व्यक्ति घायल हैं। जिन्हें रेस्क्यू टीमों व स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल सोनप्रयाग अस्पताल पहुंचाया गया है। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड पर संकट, मौसम वैज्ञानिकों की सितंबर में भी चेतावनी, दून में स्कूल बंदअन्य...