नोएडा, सितम्बर 10 -- नोएडा, संवाददाता। शहर में शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार सेक्टर-26 स्थित कालीबाड़ी मंदिर में केदारनाथ मंदिर की तर्ज पर दुर्गा पूजा पंडाल का बनाया जा रहा है, जिसमें मां दुर्गा विराजमान होंगी। दूसरी ओर, सेक्टर-62 में भी प्राकृतिक सौंदर्य को दर्शाते हुए पंडाल बनाया जाएगा। वहीं, सेक्टर-25 स्थित जलवायु विहार में इस बार पंडाल में पश्चिम बंगाल के ऐतिहासिक स्थलों की झलक दिखाई देगी। इसके निर्माण लिए पश्चिम बंगाल के कारीगरों को बुलाया गया है। कालीबाड़ी मंदिर परिसर में 26 सितंबर को दुर्गा पूजा के पंडाल का उद्घाटन होगा। शहर में 150 से अधिक स्थानों पर विभिन्न सेक्टर और सोसाइटी में दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाएगा। तैयारियों को लेकर श्रद्धालुओं और आयोजन समिति के लोगों में उत्साह है। सेक्टर-26 स्थित क...