नई दिल्ली, मई 2 -- केदारनाथ, संवाददाता। केदारनाथ धाम के कपाट शुक्रवार सुबह सात बजे वैदिक मंत्रोच्चारण और पूजा अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। इस मौके पर मंदिर परिसर में बाबा के भक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। केदारनाथ के रावल, मुख्य पुजारी, बीकेटीसी के अधिकारी, प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में मंदिर का मुख्य द्वार खोला गया। धार्मिक परंपरा निभाने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाबा केदारनाथ का रुद्राभिषेक कर संपूर्ण प्रदेश और देश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। मंदिर में पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से कराई गई। अब छह माह तक भगवान केदारनाथ की पूजा केदारनाथ धाम में ही की जाएगी। इस मौके पर मंदिर को 108 क्विंटल फूलों से सजाया गया था। मुख्यमंत्री धामी ने कपाट खुलने के बाद पत्नी गीता धामी के साथ ब...