पूर्णिया, सितम्बर 24 -- नवरात्र महापर्व को लेकर शहर और आसपास के इलाकों में तैयारियां पूरे जोरों पर हैं। मां दुर्गा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने का काम तेजी से चल रहा है। बंगाल से आए कारीगर दिन-रात प्रतिमाओं को निखारने में जुटे हैं। इस बार की खासियत यह है कि शहर के विभिन्न हिस्सों में पारंपरिक और आधुनिकता का संगम दिखाने वाले भव्य पंडाल बनाए जा रहे हैं, जिससे श्रद्धालु आकर्षित होंगे। कारीगरों का कहना है कि इस वर्ष प्रतिमाओं की थीम में खास ध्यान दिया जा रहा है। मां दुर्गा की प्रतिमा को अधिक जीवंत और आकर्षक बनाने के लिए मिट्टी की परत पर बारीक नक्काशी की जा रही है। इसके बाद रंगाई का काम हो रहा है। कई प्रतिमाओं में प्राकृतिक रंगों का उपयोग किया जा रहा है ताकि उनका लुक और भी आकर्षक लगे। शहर के कालीबाड़ी, दुर्गाबाड़ी, रामबाग, लाइन बाजार समेत कई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.