रुद्रप्रयाग, मई 18 -- Chardham Yatra: केदारनाथ-बदरीनाथ, गंगोत्री उत्तराखंड चारधाम यात्रा के बाद अब पंचकेदारों में शामिल द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के मद्महेश्वर धाम जाने की प्रक्रिया रविवार से विधिवत शुरू हो जाएगी। 21 मई को वैदिक मंत्रों एवं पौराणिक विधि विधान से मद्महेश्वर के कपाट भक्तों के दर्शनाथ खोल दिए जाएंगे। कपाट खोलने को लेकर बदरी-केदार मंदिर समिति तैयारियों में जुट गई है। नियत कार्यक्रम के तहत 18 मई यानी रविवार को शीतकालीन गददीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में भगवान मद्महेश्वर की विशेष पूजा अर्चना के बाद भोग मूर्तियों को डोली में सजाया जाएगा। रविवार को भगवान मद्महेश्वर की डोली भक्तों के दर्शनार्थ सभामंडप में ही विराजमान होगी। 19 मई को भगवान की उत्सव डोली ओंकारेश्वर मंदिर से प्रस्थान कर राकेश्वरी मंदिर रांसी रात्रि प्रवास को पहुंचेगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.