बद्री नौटियाल, अक्टूबर 22 -- Kedarnath Helicopter Service: केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा अगले दो दिन और चलेंगी। 23 अक्टूबर को कपाट बंद होने के साथ ही धाम के लिए हेली सेवा भी बंद हो जाएगी। इस साल केदारनाथ यात्रा में करीब 140915 यात्रियों ने हेली सेवा का लाभ लिया। इस दौरान हेली कंपनियों ने करीब 56 करोड़ 36 लाख का कारोबार किया। केदारनाथ धाम के लिए इस साल दो मई को कपाट खुलने के साथ ही हेली सेवा शुरू हुई थी। शुरूआत में हेली सेवाओं से बड़ी संख्या में यात्री केदारनाथ पहुंचे, लेकिन बीच में खराब मौसम के चलते हेली सेवाएं प्रभावित होती रहीं। फिर भी हेली सेवाओं से 20 अक्तूबर तक एक लाख 40 हजार 915 यात्री केदारनाथ आए और गए हैं। यह भी पढ़ें- केदारनाथ-यमुनोत्री पर विशेष फोकस, चारधाम रूट की सुविधाएं बढ़ाने वाला प्लान यह भी पढ़ें- केदारनाथ यात्रा में श्रद्...