रुद्रप्रयाग, जनवरी 8 -- केदारनाथ धाम में शीतकाल के दौरान हुई बर्फबारी के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने को लेकर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने कड़ी आपत्ति जताई है। समिति ने इसे धार्मिक परंपराओं के विपरीत बताते हुए जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि शीतकाल के लिए केदारनाथ धाम के कपाट बंद हैं। ऐसे में धाम से जुड़े बर्फबारी के वीडियो और तस्वीरों का सोशल मीडिया पर प्रसारण पौराणिक मान्यताओं और परंपराओं के अनुरूप नहीं है। मान्यता के अनुसार कपाट बंद रहने की अवधि में छह माह तक धामों में देव पूजा का विशेष विधान होता है और इस दौरान धाम की गतिविधियों को सार्वजनिक नहीं किया जाना चाहिए। यह भी पढ़ें- 5-8 फीट बर्फ से ढक जाता था केदारनाथ, अब तक बर्फबारी न होने से बढ़ी चिंता यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.