रुद्रप्रयाग, मई 17 -- Chardham Yatra: उत्तराखंड में एक बार फिर हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है। केदारनाथ धाम को जा रहा हेलीकाप्टर क्रैश हो गया। हालांकि, राहत की बात रही कि हेलकॉप्टर के क्रैश होने से किसी की जान नहीं गई है। सूत्रों की बात मानें तो हेलीकॉप्टर मेडिकल सेवा के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। विदित हो कि पिछले दिनों उत्तरकाशी जाते वक्त हैलीकॉप्टर क्रैश होने से 6 तीर्थ यात्रियों की मौत हो गई थी। हेलीकॉप्टर इमरजेंसी मेडिकल सेवा का हेलीकॉप्टर था जो ऋषिकेश स्थित एम्स से केदारनाथ के लिए से चला था, इसमें दो डॉक्टर एक पायलट सवार था। केदारनाथ हेलीपैड से 20 मीटर पहले हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ। बतायाग गया है कि तीनों लोग सुरक्षित हैं। आपको बता दें कि इससे पहले बदरीनाथ धाम में भी पिछले दिनों हेलीकॉप्टर की इमेरजेंसी लैंडिंग की गई थी। #Watch | उत्तराखंड मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.