रुद्रप्रयाग, फरवरी 16 -- केदारनाथ धाम के लिए अगले साल नए रावल को नियुक्त करने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग ने केदार लिंग को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया है। ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में पंचगाई एवं गोठ गांव की बैठक में रावल ने अपने उत्तराधिकारी की घोषणा की। इधर, इस मामले बीते दिनों से उठ रहा विवाद भी शांत हो गया। इस साल की केदारनाथ यात्रा वर्तमान रावल भीमाशंकर लिंग की मौजूदगी में ही शुरू होगी। जबकि आगामी यात्रा के लिए नए रावल के चयन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। केदारनाथ रावल भीमाशंकर लिंग द्वारा पंचगाई समिति को विश्वास में लेते हुए उत्तराधिकारी का चयन किया। साथ ही बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष से भी आग्रह किया है कि आगामी समय में उन्हें रावल के रूप में चयन को लेकर समिति ...