मुजफ्फरनगर, जून 30 -- मुजफ्फरनगर में पानीपत-खटीमा मार्ग पर थाना छपार क्षेत्र में ओवरब्रिज से एक इनोवा अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए 20 फीट नीचे गिर गयी। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चार दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर कर दिया गया है। सभी दोस्त गुजरात से केदारनाथ की तीर्थयात्रा पर निकले थे। युवकों के पास से मिले मोबाइलों से नंबर मिलने के बाद परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई है। सोमवार शाम शामली की तरफ से तेज गति से आ रही इनोवा कार अचानक अंनियत्रित होकर पानीपत-खटीमा मार्ग पर स्थित ओवरब्रिज की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। लगभग 20 फीट नीचे गिरने से कार के परखच्चे उड़ गए। राहगीरों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही छपार पुलिस मौके पर पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.