नई दिल्ली, मई 3 -- उत्तराखंड में केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री चारधाम यात्रा के बाद अब आदि कैलास मंदिद के कपाट भी दर्शनार्थ खुल गए हैं। बम-बम भोले के जयकारे के साथ विधिवित इस साल की आदि कैलास यात्रा शुरू हो गई है। विदित हो कि पीएम मोदी (PM Modi)ने 2023 में दर्शन किए थे। पार्वती सरोवर के समीप स्थित शिव मंदिर के कपाट रं संस्कृति की मान्यता के अनुसार विधि विधान से खोले गए। इस दौरान बाबा भोलेनाथ कते दर्शनों को गए भक्तों ने जोरदार जयकारे लगाए। शुक्रवार को प्रात: काल पूजा अर्चना के साथ भगवान भोले नाथ के मंदिर के कपाट खोले गए। इसके बाद शिव लिंग में जलाभिषेक किया गया।इस दौरान महाआरती में देश के कई राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने भाग लिया व पूजा अर्चना की। मंदिर में कपाट खुलते ही भक्तों ने बाबा भोलेनाथ के जय के उद्घोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान कर द...