रुद्रप्रयाग, अक्टूबर 10 -- जनपद चमोली के दशोली ब्लॉक के खल्ला गांव के ग्रामीणों की आराध्य देवी सती शिरोमणी माता अनसूया देवी की रथ डोली देवरा यात्रा रविग्राम पहंची। यहां भक्तों को दर्शन देने के बाद मां की देवरा यात्रा व्यूंग और कोरखी पहुंची। मां ने अपने भक्तों को आशीर्वाद दिया। केदारनाथ धाम प्रवास के बाद विभिन्न यात्रा पड़ावों से होते हुए मां अनुसूया देवी की देवरा यात्रा शिव-पार्वती विवाह स्थल त्रियुगीनारायण पहुंची। जबकि शुक्रवार को देवरा यात्रा के त्रियुगीनारायण से केदारघाटी के जमलोकी ब्राह्मणों के गांव रविग्राम पहुंची, जहां पर विद्वान आचार्यों एवं ग्रामीणों ने वेद मंत्रोच्चार एवं पुष्प वर्षा के साथ माता की डोली भव्य स्वागत किया। अनसूया देवी की रथ डोली देवरा यात्रा के आगमन से केदारनाथ घाटी का वातावरण भी भक्तिमय बना हुआ है। त्रियुगीनारायण ...