रामगढ़, जनवरी 28 -- केदला, निज प्रतिनिधि। सीसीएल हजारीबाग प्रक्षेत्र की केदला उत्खनन परियोजना के छह नंबर और छठ तालाब के पास वेस्ट बोकारो ओपी पुलिस और सीसीएल प्रबंधन ने अवैध कोयला मुहाने को डोजरिंग कर बंद कराया। मौके पर उपस्थित केदला उत्खनन परियोजना के पीओ एसके त्रिवेदी ने कहा कि रात के अंधेरे में कुछ कोयला चोर अवैध कोयला खनन कर रहे थे। जिसके बाद पुलिस के सहयोग से अवैध कोयला मुहाने की डोजरिंग कर बंद किया गया है। उन्होंने कहा कि अवैध कोयला खनन की सूचना मिलने पर आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। मौके पर वेस्ट बोकारो ओपी के पुअनि रंजित कुमार सिंह, क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी राज कुमार सिंह, परियोजना के सुरक्षा प्रभारी वरुण कुमार साव, शंकर निषाद, झारखंड पुलिस और होम गार्ड के दर्जनों जवान उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...