रामगढ़, मार्च 24 -- वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। पावर मेक प्रोजेक्ट्स लिमिटेड की सहायक कंपनी केबीपीएमपीएल ने सोमवार को केदला नगर बस स्टैंड में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। यह आयोजन कंपनी ने अपने सीएसआर के तहत केबीपी ओपन कास्ट कोल प्रोजेक्ट से जुड़े ग्रामीणों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से किया। जिसका उद्घाटन संयुक्त रुप से केबीपीएमपीएल के सीओओ एल. प्रणय, चित्रा दास, केदला मध्य पंचायत की मुखिया पूजा कुमारी, मंतोष सिंह सहित अन्य लोगों ने फिता काट कर किया। इस शिविर में केबीपीएमपीएल की चिकित्सा टीम, सीएसआर प्रमुख विजय तिवारी, दीपक यादव, कार्तिक, सामु, मिथिलेश सिंह, कंपनी के अधिकारी और स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लिया। इस अवसर पर एल प्रणय ने सामुदायिक कल्याण के प्रति केबीपीएमपीएल की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.