रामगढ़, सितम्बर 5 -- केदला, निज प्रतिनिधि। वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार को झारखंड उत्खनन परियोजना के छह नंबर में वेस्ट बोकारो ओपी पुलिस और सीसीएल प्रबंधन ने अवैध कोयला खदान को ब्लास्टिंग और डोजरिंग कर बंद कराया। मौके पर उपस्थित झारखंड उत्खनन परियोजना के परियोजना पदाधिकारी एमके पांडेय ने बताया कि सूचना मिल रही थी कि रात के अंधेरे में कुछ कोयला चोर बंद मुहाने को खोलकर अवैध कोयला खनन कर रहे थे। जिसकी जांच गुरुवार को सुरक्षा कर्मियों ने किया। जांचोपरांत सूचना सही पाए जाने पर शुक्रवार को वेस्ट बोकारो ओपी पुलिस के सहयोग से अवैध खदान को ड्रिलिंग के बाद ब्लास्टिंग और डोजरिंग कर खदान को बंद कराया गया। पीओ ने कहा कि अवैध कोयला खनन के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। ड्रिलिंग और डोजरिंग की कार्रवाई लगभग चार घंटे तक चली। मौके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.