रामगढ़, सितम्बर 27 -- केदला, निज प्रतिनिधि। वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार को झारखंड उत्खनन परियोजना के लइयो स्थित शिव मंदिर के पास पांच नंबर अवैध खदान को सीसीएल प्रबंधन ने डोजरिंग कर बंद कराया। इस संबंध में परियोजना पदाधिकारी एमके पांडेय ने बताया कि सूचना मिल रही थी कि रात के अंधेरे में कुछ कोयला चोर बंद मुहाने को खोलकर अवैध कोयला खनन कर रहे हैं। जिसकी जांच सीसीएल सुरक्षा कर्मियों ने किया। जांचोपरांत सूचना सही पाए जाने पर शुक्रवार को डोजरिंग कर अवैध खदान को बंद कराया गया। पीओ ने कहा कि अवैध कोयला खनन के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। डोजरिंग की कार्रवाई लगभग दो घंटे तक चली। मौके पर प्रोजेक्ट के सेफ्टी ऑफिसर जगनारायण राम, सिनियर ओेवरमैन जय प्रकाश झा, परियोजना के सुरक्षा प्रभारी ईश्वरी उरांव, सहायक सुरक्षा प्रभारी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.