बोकारो, सितम्बर 2 -- कसमार प्रखंड के केदला निवासी मांझी हाड़ाम गोविंद मुर्मू (70 वर्षीय) का सोमवार को निधन हो गया। वे कुछ समय से अस्वस्थ थे और गोला के अस्पताल में इलाजरत थे। लगभग बीस वर्ष पूर्व विपरीत परिस्थितियों में उन्होंने गांव में मांझी हाड़ाम का पद ग्रहण किया था। बताया जाता है कि कठिन समय में भी वे समुदाय और परंपरा के प्रति अडिग रहे। उनके मार्गदर्शन में कई परंपरागत आयोजन और सामाजिक निर्णय सफलतापूर्वक सम्पन्न हुए। उनके निधन से गांव और आसपास के लोगों में गहरा शोक व्याप्त है। उनकी केवल तीन पुत्री है। कोई पुत्र नहीं है। उनके निधन पर गांव के झारखंड आंदोलनकारी देवशरण हेंब्रम, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष दिलीप कुमार हेंब्रम, जगेश्वर हेंब्रम, महेश हेंब्रम, गणेश मांझी, जगदीश मांझी, नरेश करमाली, रूपचंद हेंब्रम, धनेश्वर मुर्मू, रामलाल बेसरा, जित...