नई दिल्ली, मई 25 -- Transit Ketu Rashifal Mars, केतु-मंगल विराजेंगे सिंह राशि में: मंगल देव ग्रहों के सेनापति माने जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र में मंगल का गोचर विशेष महत्व रखता है। मंगल देव समय-समय पर एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। जल्द ही मंगल अपनी चाल में बदलाव करने वाले हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। मंगल का यह गोचर कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ के लिए अशुभ साबित भी हो सकता है। पंचांग अनुसार, 7 जून 2025 को लगभग 02:28 ए एम पर मंगल का सिंह राशि में प्रवेश होगा। इस समय केतु सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं। केतु के गोचर करते ही केतु-मंगल की युति बनेगी। मंगल और केतु की युति से कुजकेतु योग का निर्माण होगा। मंगल-केतु की युति कुछ राशियों के लिए अशुभ साबित हो सकती है। मंगल के इस राशि परिवर्तन से कुछ राशियों को बेहद सावधान रहने...