सिमडेगा, फरवरी 7 -- बानो, प्रतिनिधि।महाशिवरात्रि को लेकर केतुंगाधाम में तैयारियां तेज हो गई हैं। इस वर्ष महाशिवरात्रि महोत्सव को भव्य रूप देने के उद्देश्य से केतुंगा न्यास समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें 14 से 16 फरवरी तक तीन दिवसीय आयोजन करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। महोत्सव की शुरुआत 14 फरवरी को भव्य कलश यात्रा से होगी। सैकड़ों महिलाएं और कन्याएं पारंपरिक वेशभूषा में पवित्र जल लेकर मंदिर परिसर पहुंचेंगी। इसी दिन प्रदोष व्रत अधिवास के साथ क्षेत्रीय मेले का उद्घाटन किया जाएगा। 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के मुख्य पर्व पर भोर से ही मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इस दिन अखंड नाम यज्ञ, चतुर्दश लिंग पूजा, काशी विश्वनाथ दर्शन और वैद्यनाथ जयंती सहित चारों प्रहर की विशेष पूजा संपन्न होगी। रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.