सिमडेगा, फरवरी 15 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के प्रसिद्ध शिव स्थल केतुंगाधाम मंदिर में शनिवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर तीन दिवसीय उत्सव की भव्य शुरुआत कलश शोभायात्रा के साथ हुई। कलश यात्रा से पूर्व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालु मालगो देव नदी तट पर पहुंचे,जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पवित्र जल भरकर पुनः कलश के साथ मंदिर लौटे। सैकड़ों महिलाएं और युवतियां पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित होकर सिर पर कलश धारण किए यात्रा में शामिल हुईं। यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर स्थानीय जलाशयों और नदी तक पहुंची। महाशिवरात्रि को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। बानो के स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ बरसलोया, सेमरटोली और कुरूचडेगा क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कलश यात्रा के साथ ही महाशिवरात्रि...