गढ़वा, सितम्बर 28 -- केतार, प्रतिनिधि। प्रखंड के पाचाडूमर गांव निवासी मुन्नी प्रजापति के पुत्र अजय प्रजापति के साथ ही उनके रिश्तेदारों के बच्चे कांडी थाना क्षेत्र निवासी रूपेश प्रजापति प्रखंड मुख्यालय के पाल नगर गांव में चार महीनों से लगभग एक सौ मां दुर्गे की मूर्ति का निर्माण किया जा रहा है। मूर्तिकार के द्वारा तैयार किए गए मूर्तियों को अब युद्धस्तर पर अंतिम रूप दिया जा रहा है। मूर्तिकार अजय प्रजापति ने बताया कि मूर्तियों को बनाने का कार्य चार माह से चल रहा है। अब मूर्ति पूर्ण रूप से बन कर तैयार हो गया है। अब मूर्तियों का रंग रोगन सहित उन्हें सजाने का कार्य किया जा रहा है। अजय ने बताया कि उनके परिवार में तीन पीढ़ियों से मूर्ति बनाने का कार्य किया जा रहा है। हमारे पिताजी मुन्नी प्रजापति ने मूर्ति बनाने का कार्य शुरू किया था। उसके बाद हम और...