गढ़वा, फरवरी 5 -- केतार। परसोडीह हाई स्कूल के मैदान में खेले जा रहे शहीद नीलांबर-पीतांबर कॉस्को क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बुधवार को केतार थाना टीम ने पंसा टीम को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। केतार थाना टीम के कप्तान अभिमन्यु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंसा टीम ने 16 ओवर में 6 विकेट खोकर 204 रन बनाए। गोलू ने 36 रन और देवी लाल ने 40 रनों की तेज पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केतार थाना टीम ने मनीष के 43 गेंदों में शानदार 104 रन और सब इंस्पेक्टर चंदन के 12 गेंदों में 36 रन की बदौलत 14.2 ओवर में ही जीत दर्ज कर ली। मैच में शानदार खेल का प्रदर्शन करने वाले मनीष को मैच के आयोजनकर्ता पूर्व मुखिया अनिल कुमार पासवान, थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी सहित अन्य लोगों के द्वारा मैन...