बहराइच, फरवरी 10 -- बहराइच, संवाददाता। किसान पीजी कॉलेज में मंगलवार को वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन किया गया। उद्दघाटन भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय, कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव मेजर डॉ.एसपी सिंह, ब्लॉक प्रमुख व प्रांतीय एथलीट अजीत प्रताप सिंह तथा प्राचार्य प्रोफेसर विनय सक्सेना ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना से की गई। इसके बाद विद्यार्थियों ने योगा तथा ताइक्वांडों के हैरतअंगेज कारनामे दिखाए। सौ, दो सौ, चार सौ और 1600 मीटर की दौड़ कराई गई। कॉलेज के क्रीड़ा प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 345 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि वह इस विद्यालय के विद्यार्थी रहे हैं आज युवाओं को ट्रैक पर दौड़ते देख अपना विद्यार्थी जीवन भी याद आ गया। प्रबंध समिति के सदस्य अजीत स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.