रांची, अगस्त 10 -- खलारी, निज प्रतिनिधि। केडीएच खेल मैदान में शनिवार को रैंबो क्लब के द्वारा चैलेंजर फुटबॉल प्रतियोगिता की शुरुआत की गई। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि खलारी थाना प्रभारी जयदीप टोप्पो और विशिष्ट अतिथि बिगन सिंह भोगता, खान प्रबंधक राघवेंद्र गांधी, समाजसेवी रोहन गंझू, श्रमिक नेता गोल्डन प्रसाद यादव, नरेश गंझू, राम लखन गंझू ने किया। सबसे पहले संयुक्त रूप से खेल ध्वज फहराया गया। इसके बाद अतिथियों के द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और गेंद को किक मारकर खेल की शुरुआत की गई। इससे पूर्व आए हुए अतिथियों का आयोजन समिति के द्वारा बुके देकर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि खलारी थाना प्रभारी जयदीप टोप्पो ने कहा कि फुटबॉल का खेल प्राचीन जमाने से ग्रामीण स्तर पर खेले जाने वाला खेल है। झारखंड में भी फुटबॉल खेल काफी लोकप्रिय है। यहां के खिलाड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.