कोडरमा, दिसम्बर 8 -- कोडरमा। कोडरमा थर्मल पावर प्रोजेक्ट (केटीपीएस) के नये परियोजना प्रमुख संजय कुमार ने योगदान देने के बाद हिन्दुस्तान के साथ विशेष बातचीत की। बातचीत के दौरान उन्होंने कई बिंदुओं का जिक्र किया। इसमें प्लांट की प्रगति, आगामी योजनाएं और संचालन व्यवस्था के अलावा स्थानीय लोगों और विस्थापितों के हरसंभव विकास तथा सहयोग को अहम मुद्दा बताया। परियोजना प्रमुख संजय कुमार ने बताया कि केटीपीएस जल्द डीवीसी का सबसे बड़ा और अधिक बिजली उत्पादन करने वाला केंद्र होगा। परियोजना प्रमुख संजय कुमार के अनुसार, कोडरमा थर्मल पावर प्लांट क्षेत्र की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के उद्देश्य से निरंतर उत्पादन क्षमता बढ़ाने की दिशा में कार्यरत है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्लांट की दोनों यूनिट सुचारु रूप से संचालित हो रहे हैं और विद्युत उत्पादन लक्ष्य ...